महंगाई पर नहीं, सत्ता बचाने पर केंद्र सरकार का ध्यान: डॉ. शेख | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

महंगाई पर नहीं, सत्ता बचाने पर केंद्र सरकार का ध्यान: डॉ. शेख | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख ने कहा कि केंद्र सरकार का ध्यान बढ़ती महंगाई और आम जनता की समस्याओं पर नहीं, बल्कि सत्ता बचाने और सरकार बनाने की रणनीति पर है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। चीनी के दाम 68 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गए हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। गरीब, किसान, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और युवा वर्ग परेशान है।
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. शेख का स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी अजमल अली और राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. शेख ने कहा कि एक समय भारत चीनी का निर्यात करता था, लेकिन आज चीनी आयात करने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान जनहित के मुद्दों के बजाय राजनीतिक समीकरणों पर अधिक है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने नगर निगम द्वारा कब्जे में ली गई भैंसों को उनके मालिकों को वापस सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि भैंसों के मालिक गरीब परिवारों से हैं और दूध बेचकर अपना जीवन-यापन करते हैं।
प्रदेश प्रभारी अजमल अली ने कहा कि वीआईपी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाग लेगी। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट का बंटवारा न होने दें और मुस्लिम नेतृत्व वाली पार्टी अथवा किसी एक धर्मनिरपेक्ष दल के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करें।
इस दौरान किसान यूनियन के प्रवक्ता मोहम्मद साइक सिद्दीकी और मुमताज रेनी ने भी प्रदेश में तीसरे मोर्चे की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसा राजनीतिक मंच होना चाहिए, जो बिना भेदभाव के सरकार चला सके। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।र का ध्यान बढ़ती महंगाई और आम जनता की समस्याओं पर नहीं, बल्कि सत्ता बचाने और सरकार बनाने की रणनीति पर है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। चीनी के दाम 68 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गए हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। गरीब, किसान, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और युवा वर्ग परेशान है।
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. शेख का स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी अजमल अली और राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. शेख ने कहा कि एक समय भारत चीनी का निर्यात करता था, लेकिन आज चीनी आयात करने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान जनहित के मुद्दों के बजाय राजनीतिक समीकरणों पर अधिक है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने नगर निगम द्वारा कब्जे में ली गई भैंसों को उनके मालिकों को वापस सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि भैंसों के मालिक गरीब परिवारों से हैं और दूध बेचकर अपना जीवन-यापन करते हैं।
प्रदेश प्रभारी अजमल अली ने कहा कि वीआईपी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाग लेगी। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट का बंटवारा न होने दें और मुस्लिम नेतृत्व वाली पार्टी अथवा किसी एक धर्मनिरपेक्ष दल के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करें।
इस दौरान किसान यूनियन के प्रवक्ता मोहम्मद साइक सिद्दीकी और मुमताज रेनी ने भी प्रदेश में तीसरे मोर्चे की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसा राजनीतिक मंच होना चाहिए, जो बिना भेदभाव के सरकार चला सके। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version