महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, 38 नए मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, 38 नए मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह और अन्य महिला उत्पीड़न से संबंधित 38 नए मामलों की सुनवाई की गई। वहीं आयोग के समक्ष पहले से लंबित 77 प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों और जांच कर रहे उपनिरीक्षकों को बुलाकर प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं ने आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। सुजीता कुमारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा, विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version