पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गौरझामर पुलिस ने दमोह से किया गिरफ्तार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पांच साल से फरार स्थाई वारंटी को गौरझामर पुलिस ने दमोह से किया गिरफ्तार | New India Times

सागर जिले में फरार स्थाई वारंटियों एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरझामर पुलिस ने चोरी के मामले में करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को दमोह से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में गौरझामर पुलिस को 24 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी दीपक पिता भवानी रैकवार (30), निवासी वार्ड नंबर-4, दमोह दमोह बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल दमोह रवाना हुई और तलाश व घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने कीर्ति स्तंभ के पास से दीपक रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय देवरी में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल रहली भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजिया एवं प्रधान आरक्षक विजयकांत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का फरार स्थाई वारंटियों एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version