इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ईद-ए-मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर समस्त मुस्लिम समाज, वरणगांव की ओर से मंगलवार, 25 अगस्त को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन मदीना चौक, वरणगांव में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
रक्त संग्रह के लिए रेड प्लस ब्लड सेंटर, एम.जे. कॉलेज रोड, जलगांव की टीम मौजूद रहेगी। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान इंसानियत की बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है।
आयोजकों ने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा इस नेक कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
