भागलपुर में देर रात बांध टूटा, राघोपुर गांव में घुसा बाढ़ का पानी; ऊर्जा मंत्री के आवास तक पहुंचा पानी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260825-WA0019.mp4

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर गांव में सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे बांध टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से गांव में फैल गया। अचानक पानी भरने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाढ़ की चपेट में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का आवास भी आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल मौके पर पहुंचे और बांध में हुए कटाव का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260825-WA0017.mp4

वहीं, सूचना मिलने पर भागलपुर की डीएम अलंकर्ता पांडे भी बाढ़ से संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि धारा के तेज प्रवाह के कारण बांध में कटाव हुआ, जिससे बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर गया। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य भी संचालित किया जाएगा।
जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version