दैवीय आपदा के पीड़ित परिवारों को विधायक व एसडीएम ने बांटे राहत चेक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दैवीय आपदा के पीड़ित परिवारों को विधायक व एसडीएम ने बांटे राहत चेक | New India Times

पुवायां तहसील  क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। क्षेत्रीय विधायक और उपजिलाधिकारी पुवायां ने पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत निधि से 4-4 लाख रुपये के सहायता चेक वितरित किए।

ग्राम मुड़िया कुर्मियात में भारी बारिश के चलते मकान का लेंटर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। विधायक चेतराम और एसडीएम ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये, कुल 8 लाख रुपए के राहत चेक सौंपे।

इसी तरह ग्राम जठियापुर बुजुर्ग में अतिवृष्टि के कारण जान गंवाने वाले गंगाराम पुत्र जयराखन के विधिक वारिसों को भी शासन के निर्देश पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चेतराम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार बिना विलंब सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

चेक वितरण के दौरान राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version