आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना कार्रवाई की गई। इसी क्रम में मौ स्थित आरओ प्लांट के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर भी जांच की गई।

जांच के दौरान मौके पर फर्म संचालक उपस्थित नहीं मिले। फर्म पर मौजूद व्यक्ति पूरन सिंह एवं फर्म संचालक की पत्नी से खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं वाटर रिपोर्ट मांगी गई। इस पर उन्होंने फर्म संचालक के आने पर दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही।जांच के दौरान फर्म परिसर के पास स्थित एक अन्य गोदाम में पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतलों का स्टॉक रखा हुआ पाया गया। गोदाम पर ताला लगा हुआ था। फर्म संचालक के उपस्थित होने तक उक्त गोदाम को शटडाउन कराया गया।

जांच के दौरान फर्म परिसर के पास स्थित एक अन्य गोदाम में पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतलों का स्टॉक रखा हुआ पाया गया। गोदाम पर ताला लगा हुआ था। फर्म संचालक के उपस्थित होने तक उक्त गोदाम को शटडाउन कराया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मौ स्थित गिर्राज डेयरी, प्रो. विनोद यादव से दूध का नमूना, संजीव जैन की फर्म सिद्धांत ट्रेडिंग कंपनी से अंबिक लव स्टार कैरेमल टॉफी का नमूना, जंडेल सिंह गुर्जर, मौ से मावा का नमूना, पुष्पेंद्र कुमार जैन की फर्म प्रसिद्धि सेल्स एजेंसी से सोनपपड़ी का नमूना तथा प्रो. रामबिहारी राठौर की फर्म सिद्ध बाबा डेयरी से मावा का नमूना लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मौ स्थित गिर्राज डेयरी, प्रो. विनोद यादव से दूध का नमूना, संजीव जैन की फर्म सिद्धांत ट्रेडिंग कंपनी से अंबिक लव स्टार कैरेमल टॉफी का नमूना, जंडेल सिंह गुर्जर, मौ से मावा का नमूना, पुष्पेंद्र कुमार जैन की फर्म प्रसिद्धि सेल्स एजेंसी से सोनपपड़ी का नमूना तथा प्रो. रामबिहारी राठौर की फर्म सिद्ध बाबा डेयरी से मावा का नमूना लिया गया।इसके अलावा बृजेश कुशवाह, पुत्र बाल किशोर कुशवाह, मौ से नमकीन एवं बिस्किट के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा बृजेश कुशवाह, पुत्र बाल किशोर कुशवाह, मौ से नमकीन एवं बिस्किट के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
