ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
उमरखेड़ शहर सूफी संतों की धरती के नाम से जाना जाता है। उमरखेड के कई हिस्सों में सूफी संतों रोशनी फैंली हुई हैं। इन महान सूफी संतों में तातार शाह बाबा की दरगाह मवजूद है। उनका उर्स संदल हर साल की तरह पारंपरिक तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें संत की शिक्षाओं के अनुसार सभी धर्मों के बीच समानता के सिद्धांतों का सख्ती से पालन किया गया, दरगाह के मुजावर अयाज बाबू को एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अशोक थोरात ने सरकार के नियमों के अनुसार शांति से त्योहार मनाने के लिए सम्मानित किया।
शहर में 14 अगस्त को हुए इस उर्स संदल में दरगाह की सभी कमेटियों और सदस्यों ने पुलिस प्रशासन की तय शर्तों के मुताबिक सरकार के नियमों का सख्ती से पालन किया और पारंपरिक रास्ते पर शहर में शांति से उर्स संदल का जुलूस निकाला, यवतमाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात की उपस्थिति में मुजावर अयाज बाबू और वजाहत मुजावर का सम्मान किया। इस मौके पर थाने के थानेदार शंकर पांचाल, सहायक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मी मलकुवार, गोपनीय विभाग के संतोष राठौड़, किरण राठौड़ और दरगाह कमिटी के सदस्य मौजूद थे।
