ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260820-WA0147.mp4
New India Times

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जनपद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क से हुई। इसमें जिले के सभी 20 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है, इसलिए सरकार को कर्मचारियों के हित में इसे तत्काल बहाल करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शंभूनाथ गौड़ एवं जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए इसे बहाल करना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रभारी जिला संगठन मंत्री रामदुलारे यादव एवं संप्रेक्षक उमेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार नहीं करती है तो संगठन की ओर से ‘वोट फॉर ओपीएस’ अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं शमसुद्दोहा ने किया। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पाली ब्लॉक अध्यक्ष जयशंकर भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पिपरौली ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू प्रसाद, रामभजन गौतम, तबरेज आलम, भरोहिया ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार, परमेश्वर पासी, यादवेंद्र कुमार, गगहा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पिपराइच ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश, खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष जयगोविंद, बांसगांव ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार, कैम्पियरगंज ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू कुमार, शिवेंद्र नाथ मिश्र, विनोद कुमार, खजनी ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार, सहजनवा ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, जंगल कौड़िया ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, रामसूरत यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष, बेलघाट ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version