वयं गुरुकुलम में लोकतंत्र की पाठशाला, नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

वयं गुरुकुलम में लोकतंत्र की पाठशाला, नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ | New India Times

वयं गुरुकुलम विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 को संपन्न हुई। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। इसके बाद विद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

वयं गुरुकुलम में लोकतंत्र की पाठशाला, नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ | New India Times

छात्र परिषद में दर्शनी नायडू को प्रेसिडेंट, प्रीतम किराडे को वाइस प्रेसिडेंट, जिग्नेश भरपोड़़ा को हेड बॉय तथा नम्रता कटारा को हेड गर्ल चुना गया।

कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर श्री सतीश निरंजनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद केवल पद और सम्मान का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने साथियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने तथा प्रत्येक जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शारदा समूह की सीईओ श्रीमती अंबिका टवली ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व के साथ-साथ टीम भावना और सेवा भाव को महत्व देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपशिखा तिवारी, उपप्राचार्य श्री मकरंद आचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version