मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर एवं इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ऑल इज़ वेल सुपर क्लीनिक, शनि मंदिर, बुरहानपुर में 19 अगस्त 2026 को नि:संतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड की इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. भूमिका शुक्ला ने नि:संतानता से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके उपचार के संबंध में मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को समझते हुए उचित जांच, उपचार तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान मरीजों को नि:संतानता से जुड़ी समस्याओं के कारणों, उपचार के विकल्पों और चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के युवा संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य नि:संतानता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
