चुनार थाने में 12 रबी-उल-अव्वल के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार थाने में 12 रबी-उल-अव्वल के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न | New India Times

आगामी 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न अंजुमनों एवं कमेटियों के पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आयोजकों से जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय सीमा के अनुसार निकालने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर सहमति जताई। पुलिस प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version