घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी जंगल से गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अनुविभाग जुन्नारदेव के थाना नवेगांव पुलिस ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है।

प्रार्थी मधु पिता बातू विश्वकर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सिमरिया सागर ने थाना नवेगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर की उसारी में मोटरसाइकिल खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आस-पास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 177/2026, धारा 305(1), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती सोनम पाटिल के निर्देशन में थाना प्रभारी नवेगांव द्वारा टीम गठित कर चोरी गई मोटरसाइकिल और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और संदेह के आधार पर निमोटी के पास जंगल से आरोपी कमलेश विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपठार कतिया मोहल्ला, थाना लावाघोघरी, जिला छिंदवाड़ा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

कमलेश विश्वकर्मा पिता बाबूराव विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपठार कतिया मोहल्ला, थाना लावाघोघरी, जिला छिंदवाड़ा।

बरामद मशरूका

हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP48ZH8512, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है।

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नवेगांव उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, उनि. लखनलाल सरयाम, आरक्षक 1089 रामकिशोर, आरक्षक 900 रुमन सिंह, आरक्षक 382 अरुण यादव, आरक्षक 1114 वीरसिंह तथा रक्षा समिति सदस्य कोमल यदुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version