चीमाढाना के पास खड़ी कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर हुई खाक | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260819-WA0047.mp4
New India Times

नेशनल हाईवे-44 पर देवरी से करीब 11 किलोमीटर दूर ग्राम चीमाढाना के पास एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी देवेंद्र साहू बुधवार सुबह करीब 4:25 बजे अपनी कार क्रमांक MP 15 CC 3078 से सागर की ओर जा रहे थे। चीमाढाना के पास अचानक कार बंद हो गई। उन्होंने कार को कई बार स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वह चालू नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कार को लॉक किया और किसी अन्य वाहन से लिफ्ट लेकर देवरी पहुंचे, ताकि मैकेनिक को लेकर वापस आ सकें।

करीब 9 बजे देवेंद्र साहू एक मिस्त्री को लेकर चीमाढाना पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। देवेंद्र साहू के अनुसार कार वर्ष 2020 मॉडल की है और उनके बेटे नमन साहू के नाम पर पंजीकृत है। कार की कीमत सात लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

डायल-112 के पायलट दीपक पटेल ने बताया कि उन्हें करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि चीमाढाना के पास एक कार जल गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

वहीं, थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि पुलिस को कार में आग लगने की सूचना मिली थी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। कार में आग किस कारण लगी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version