चैनपुर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 115 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

चैनपुर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 115 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम चैनपुर, जिला खरगोन (पश्चिम निमाड़) में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 115 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान सभी मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

शिविर में मरीजों का नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के युवा संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा ग्राम के सरपंच और उपसरपंच के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version