अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव स्थित बादल यादव के बगीचे में बनी झोपड़ी में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, 8,330 रुपये नकद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल यादव, मिथिलेश यादव, गौतम कुमार साह, टिंकू साह और संजय कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
