एच. जे. थीम महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ रैली, विद्यार्थियों ने लिया तिरंगा सम्मान का संकल्प | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

एच. जे. थीम महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ रैली, विद्यार्थियों ने लिया तिरंगा सम्मान का संकल्प | New India Times

जलगांव के मेहरूण स्थित इकरा एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित एच. जे. थीम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विभाग की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली एवं तिरंगा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज को सलामी देकर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली, जिससे परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।
रैली के दौरान ‘हर घर तिरंगा’, ‘हर दिल तिरंगा’, ‘तिरंगा हमारी शान, भारत हमारी जान’ और ‘एक तिरंगा, एक पहचान—मेरा भारत महान’ जैसे नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम एवं नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया गया।
रैली के माध्यम से नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रध्वज फहराने, तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ प्रतिज्ञा दिलाई गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज का सम्मान करने, देश की एकता-अखंडता बनाए रखने, राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version