स्वतंत्रता दिवस पर जमाअते इस्लामी हिंद ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस पर जमाअते इस्लामी हिंद ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमाअते इस्लामी हिंद, यवतमाल की ओर से पर्यावरण संरक्षण और देशसेवा का संदेश देते हुए भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “वतन की खिदमत शजरकारी के जरिए” अर्थात पौधारोपण के माध्यम से देश की सेवा करने तथा भारत को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने की। इस अवसर पर प्रो. घनश्याम धरने, नगरसेवक मोहम्मद शाकिर, नईम भाई पहलवान, श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्रीकांत राऊत तथा ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ और ‘प्रेरणापुंज’ के जिला प्रतिनिधि वसीम शेख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने जमाअते इस्लामी हिंद की सामाजिक एवं पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ पर्यावरण की रक्षा करना भी देशसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर जमाअते इस्लामी हिंद ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, पत्रकारों तथा जमाअते इस्लामी हिंद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट काशिफुर रहमान ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रियाज खान, श्री अहमद साहब, अमीन खिलजी, अनवार उल हसन, सईद चाउस, जुबैर खान, प्रो. असरार खान, इमरान बेग, अयाज खान और सोहेल आमिर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन पर फलाह-ए-आम ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज हुसैन सिद्दीकी ने सभी अतिथियों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version