ताहिर मिर्ज़ा, कलमनूरी/हिंगोली (महाराष्ट्र), NIT:

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलमनूरी शहर में ECL Econsynergy संगठन की ओर से स्कूली बच्चों को बिस्किट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी शेख आरिफ, फिरोज पठान, शेख अरबाज, सलमान पठान और शेख साहिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही देश की एकता, भाईचारे और प्रगति में युवाओं की भूमिका को लेकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

