मेघनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260815-WA0013.mp4

मेघनगर नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रिमझिम बारिश के बीच नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट अर्नोल्ड स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद पंचायत, समाजसेवी सुरेशचंद जैन (पप्पू भैया) के निवास, फिजियोथैरेपी सेंटर, पडवाल हॉस्पिटल, बस स्टैंड, आजाद चौक सहित नगर की विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रम

मेघनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां | New India Times

सेंट अर्नोल्ड स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडवाल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. किशोर नायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच, लगन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नकारात्मकता छोड़कर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा सफलता हासिल कर माता-पिता, परिवार, विद्यालय और नगर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो, पल्ली पुरोहित फादर जोमोन जेम्स, पीआरसी जेम्स पॉल, सहायक प्राचार्य सिस्टर जेसलिन, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबो ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version