घायलों और मरीजों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कांट रोड पर कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटने की घटना में घायल कांवड़ियों समेत अन्य मरीजों का हाल जानने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान शुक्रवार को बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

बताया गया कि गुरुवार रात जनपद शाहजहांपुर के 136-ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कांट रोड पर कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलट गई थी। हादसे में कई कांवड़िए घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान कांट ब्लॉक के ग्राम मलपुर निवासी सत्यम शुक्ला और सुंदरम शुक्ला पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

वहीं, समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा के पति डॉ. परशुराम वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान मेडिकल कॉलेज पहुंचे और गायत्री वर्मा से मुलाकात कर डॉ. परशुराम वर्मा का हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती कांवड़ियों सहित अन्य घायलों और मरीजों से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

तनवीर खान ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार से मुलाकात कर सभी मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने चिकित्सकों से इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष ने सभी घायलों और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version