नशे और साइबर अपराध के खिलाफ 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संदेश | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संदेश | New India Times

मादक पदार्थों के सेवन और साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से 13 अगस्त को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक की संकल्पना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक स्कूलों के करीब 21 हजार विद्यार्थी एवं शिक्षक लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से शामिल हुए।

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संदेश | New India Times

कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पूरे परिवार को प्रभावित करती है। वहीं, साइबर अपराधों में लोगों की मेहनत की कमाई ठगी जा रही है। ऐसे में अपराध होने के बाद कार्रवाई से बेहतर है कि नागरिक पहले से ही सतर्क और जागरूक रहें।
कार्यक्रम के दौरान अभिनेता सोनू सूद, रितेश देशमुख, मुकेश ऋषि और राजा मुराद सहित विभिन्न कलाकारों के जागरूकता संदेशों के वीडियो भी विद्यार्थियों को दिखाए गए। अपर पुलिस आयुक्त संजय शित्रे ने साइबर जागरूकता विषय पर ऑनलाइन सत्र लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए।

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संदेश | New India Times

यूमेंटटा फाउंडेशन की ओर से डॉ. निलेश वसंत मोहिते ने मादक पदार्थों के दुष्परिणामों और नशे से दूर रहने को लेकर मार्गदर्शन किया। वहीं, पूर्व ड्रग्स पीड़ित अक्षय सर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशे की लत से बाहर निकलकर सामान्य और स्वस्थ जीवन कैसे जिया जा सकता है।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version