सीडीओ ने महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिये निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सीडीओ ने महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिये निर्देश | New India Times

मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) पिपरौल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संस्थाओं में रह रहे बच्चों, किशोरों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर में निवासरत संवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा संचालित योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संस्थाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों एवं संवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संस्थाओं में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश समेत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version