भोपाल में 13 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया खंडन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में 13 अगस्त 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने का एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल आदेश में अत्यधिक बारिश का हवाला देते हुए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित किए जाने की बात कही गई है।

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 13 अगस्त को स्कूलों में अवकाश को लेकर विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा आदेश फर्जी है और अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे ऐसे भ्रामक संदेशों पर भरोसा न करें।

जिला शिक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि स्कूलों से संबंधित अवकाश अथवा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए केवल अधिकृत विभागीय आदेश और विश्वसनीय आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

बारिश के बीच छुट्टी की खबर वायरल होने से अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। विभाग के स्पष्टीकरण के बाद स्थिति साफ हो गई है कि 13 अगस्त की छुट्टी को लेकर वायरल आदेश फर्जी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version