500 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रक चालकों को महंगे दामों पर बेचने का खुलासा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जैतीपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 120 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त को जैतीपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बनखंडी पुलिया से ग्राम नवादा की ओर जा रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिओम पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम खल्लपुर, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली, उम्र करीब 26 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से आने-जाने वाले ट्रक चालकों से अफीम खरीदकर उसे ट्रक चालकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना जैतीपुर में मु0अ0सं0 102/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इतेश तोमर, हेड कांस्टेबल अजय राना और कांस्टेबल नवीन कुमार की पुलिस टीम ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version