मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत “वंदे मातरम्” अभियान के क्रम में बुधवार को 08वीं वाहिनी NDRF, गाजियाबाद की टीम-8(M) द्वारा हनुमत धाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में इंस्पेक्टर भीम सिंह, सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एएसआई धर्मेंद्र सिंह समेत करीब 30 NDRF अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर जवानों ने “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। NDRF कर्मियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के दौरान NDRF जवानों ने देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र गौरव की भावना का संदेश दिया। यात्रा से क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूती मिली।
