संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; 
भिंड के गौरी सरोवर में कल एक अनियंत्रित कार गिर कर डूब गई थी। हादसे के बाद चार लोगों को बचा लिया गया था जबकि धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति कार के साथ तालाब में डूबा हुआ था। जिसे 14 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया और साथ ही डूबी हुई कार को भी गौरी सरोवर से बाहर निकाल लिया गया है।
ग्वालियर से आई रेस्क्यू टीम ने सरोवर के अंदर कार को खोजकर उसमें आंकड़ा फंसाया उसके बाद मशीन द्वारा कार को सरोवर से बाहर निकाल लिया गया। काली रंग की यह क्विड कार कल रात को गौरी सरोवर में डूब गई थी जिसमें से रात के वक्त चार लोगों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जबकि धर्मेंद्र नाम के एक व्यक्ति की तलाश जारी थी। कार निकालने के बाद धर्मेंद्र की बॉडी को भी गहरे पानी में ढूढ़ लिया गया है। धर्मेंद्र की बॉडी को भी सरोवर से बाहर निकालकर अब रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म हो गया है।
