भोपाल ज़िले में भारी बारिश के चलते  11 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


भोपाल जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 11 अगस्त 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। आदेश में MPBSE, CBSE, ICSE एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को भी शामिल किया गया है।

अत्यधिक बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। आदेश में सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version