ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बने विनोद कुमार मिश्रा | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बने विनोद कुमार मिश्रा | New India Times

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर विनोद कुमार मिश्रा को सोनभद्र जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।
गौरतलब है कि गत माह जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, गजेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विनोद मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया था। इसके बाद उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए जिले की चारों तहसीलों—रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी में अध्यक्षों की नियुक्ति कर कार्यकारिणी का गठन किया और सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सूचना अधिकारी एवं मंडलायुक्त को भेजे गए पत्र में जिला स्तरीय स्थायी समिति में विनोद कुमार मिश्रा को संगठन के आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित करने की भी संस्तुति की गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रशासन और समाज के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा संगठन के साथियों के सुख-दुख में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर उमाकांत मिश्रा, बीएन यादव, सेराज अहमद, विजय कुमार अग्रहरी, ज्ञानेंद्र दत्त पाठक, रामनरेश शुक्ला, अर्पित दुबे, मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, मोहन प्रसाद गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गौतम, मुरलीधर पाठक, राघवेंद्र कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version