ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया | New India Times

स्थानीय विकासखंड अंतर्गत पगिया तिराहा स्थित पत्रकार सेराज अहमद के कैंप कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का 43वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन की स्थापना 8 अगस्त 1982 को स्व. बाबू बालेश्वर लाल द्वारा की गई थी, जिसे तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल बोरा द्वारा मान्यता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आज भी संगठन को जिलास्तर की बैठकों में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त है।
पत्रकार रामकेश यादव ने ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सीमित संसाधनों, आर्थिक तंगी और सुरक्षा के अभाव में भी पत्रकार जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं सेराज अहमद ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, आयुष्मान कार्ड की सुविधा, टोल प्लाजा पर छूट तथा जिलास्तर पर बैठक के लिए स्थायी भवन की मांग उठाई।
बैठक में विनोद कुमार मिश्रा, रामकेश यादव, बुद्धिनाथ यादव, धर्मेश कुमार, सेराज अहमद, मेराज खान, रोहित तिवारी, मुस्तकीम खान, शरीफ अहमद खान, हनीफ खान, मकसूद अहमद, विकास कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version