जिला पंचायत चुनावों के लिए जल पूजन आरंभ : जामनेर को मिलेगा लिफ़्ट का गिफ़्ट | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जिला पंचायत चुनावों के लिए जल पूजन आरंभ : जामनेर को मिलेगा लिफ़्ट का गिफ़्ट | New India Times

जलगांव में मानसून कमजोर पड़ गया है प्रशासन ने मात्र तीन दिन की बारिश से आधे अधूरे भरे तालाबों – बांधों के जल पूजन का ड्रामा शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की मेहरबानी से बने उत्तर महाराष्ट्र में एकमेव प्रोजेक्ट वाघूर डैम से संबंधित छोटे बड़े जलाशयों को सरकार की लोकप्रियता के लिए इस्तेमाल किया जाने का आरोप साकार नज़र आ रहा है। निमखेड़ी में मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति को कार्यक्रम पत्रिका में दर्ज़ कर कांग नदी पर बने गाद प्रतिरोधी श्रृंखला तटबंधों को लोकार्पित किया गया है। प्रोग्राम के लिए इरिगेशन के आला अफ़सर मौजूद रहे।

जिला पंचायत चुनावों के लिए जल पूजन आरंभ : जामनेर को मिलेगा लिफ़्ट का गिफ़्ट | New India Times

1995 से आज तक के 32 सालों में जलपूजनों के कार्यक्रमों की गवाह बनती आ रही जामनेर की जनता इस बात से ख़फ़ा है कि गिरीश महाजन ब्लॉक में एक भी सरकारी कारखाना नहीं लगा सके। बीजेपी के प्रचार परंपरा की साक्षीदार बनी दो पीढ़ियों की जवानी रोज़ी रोटी रोजगार की तलाश में पुणे मुंबई बंगलौर सूरत सिल्वासा में भविष्य तलाश रही है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि प्रदेश में जल्द जिला पंचायत के आम चुनाव करवाए जाए। राजनीतिक जानकार बताते है कि बीजेपी द्वारा जिला पंचायत चुनावों को सामने रखकर नदियों की गोद भराई जैसे धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत चुनावों के लिए जल पूजन आरंभ : जामनेर को मिलेगा लिफ़्ट का गिफ़्ट | New India Times

2029 को मिलेगा वाघूर लिफ़्ट का गिफ़्ट :
2011 में मंजूर वाघूर लिफ़्ट योजना का काम पूरा हो गया है। इसी पर बन रहे 3800 कृषि तालाबों को पूरा होने के लिए अभी तीन साल लगेगे। तालाबों के निर्माण में प्रचंड भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और सूचना अधिकार वर्कर्स द्वारा वाघूर लिफ़्ट योजना के कथित भ्रष्टाचार के बारे में जानकारियां इकठ्ठा की जा रही है। 2029 में जामनेर विधानसभा सीट से आठवीं बार मैदान में उतरने वाले बीजेपी के गिरीश महाजन के प्रचार के केंद्र में वाघूर लिफ़्ट योजना के प्रचार के अलावा कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। सूत्रों के मुताबिक वाघूर लिफ़्ट योजना को 2029 में राष्ट्र के नाम समर्पित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version