विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
हिंदू युवा वाहिनी, जनपद बागपत द्वारा बड़ौत स्थित पी.एन. शर्मा पार्क के निकट शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निशुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं बड़ौत विधानसभा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी, जनपद बागपत के जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने बताया कि संगठन प्रत्येक वर्ष शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना संगठन का सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा शिविर 11 अगस्त तक संचालित रहेगा।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, जिला संयोजक राकेश चौहान एवं जिला सह-प्रभारी योगेंद्र वैदिक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद खोखर, जिला मंत्री गुलबहार, जिला संगठन महामंत्री अमित सरोहा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, जिला मंत्री राजीव भारद्वाज, जिला मीडिया सह-प्रभारी आलोक शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
