मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (म.प्र.) NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू सेंटर, मुकुंदपुर के पास एडवोकेट राजनारायण मिश्रा के घर की दूसरी मंजिल पर एक घायल बंदर घुस गया। उस समय मकान में दीवार पर प्लास्टर का कार्य चल रहा था। घायल बंदर के आक्रामक व्यवहार से वहां काम कर रहे मजदूर भयभीत हो गए।

घटना की सूचना मीडिया कर्मी के माध्यम से व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू सेंटर, मुकुंदपुर के संचालक (एसडीओ) रामेश्वर सिंह टेकाम को दी गई। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू दल को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
श्री टेकाम के मार्गदर्शन में वनपाल कलीम खान, वन रक्षक अभिषेक विश्वकर्मा तथा सीताराम पाल, पप्पू कोल और नीलेश साकेत की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल बंदर को पिंजरे में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे उपचार एवं देखभाल के लिए व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू सेंटर, मुकुंदपुर ले जाया गया।
बंदर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद वहां मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
