अतिश दीपंकर,पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव में आज “नो इंट्री” में ओभर लोडिंग भारी वाहन घनी अवादी मे घुस गयी जिससे दुर्धटना होते-होते बाल-बाल बची। मौके पर “गाँधी युवा मंच” के “अध्यक्ष” मनोज यादव ने जन हीत में चक्का जाम कर दिया जिससे धंटों रोड जाम रहा।लोगों ने इस जाम का सर्थन किया। इस संबंध में जब ड्राइवरों से पुछा गया कि- आप “नो इन्ट्री” में कैसे आये? तो कई ड्राइवरों ने बताया कि, पुलिस ने 500-500 रूपये ले कर हम लोगों को छोडा है।
यह पुलिस वालों के लिए आम बाते हो गयी है। मीली जानकारी के मुताबिक कहलगाँव “थानाध्यक्ष” राजेश कुमार के पहले भी ओवर लोडिंग वाहनों को शारदा पाठशाला के मैदान में खडी कर उसे फाईन करने की बात कही गई थी और सख्ती से नो इंट्री एवं ओवर लोडिंग पर कार्यवाही करने की आश्वसन दिया गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम को खोला गया।
