रीवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260805-WA0169.mp4
New India times

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रीवा पुलिस ने जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आर्ट फ़ाउंडेशन समिति के कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रंग उत्सव नाट्य समिति, रीवा का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित लोगों ने कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय की सराहना की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

रीवा पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version