सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए बुरहानपुर पुलिस की पहल, मुख्य चौराहों पर लगाए 'वाहन धीरे चलाएं' सूचना बोर्ड | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इसी क्रम में शहर के अत्यधिक व्यस्त एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों—गणपति नाका चौराहा से सिंधी बस्ती चौराहा, टैक्समो क्षेत्र एवं रेणुका तिराहा तक—यातायात पुलिस द्वारा “वाहन धीरे चलाएं” संबंधी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।

इन सूचना बोर्डों का उद्देश्य वाहन चालकों को घनी आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।

बुरहानपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा घनी आबादी और बाजार क्षेत्रों में विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाएं।

बुरहानपुर पुलिस का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से सुरक्षित एवं दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था स्थापित करना भी है। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version