चेहल्लुम पर पगिया में उमड़ा अकीदत का सैलाब, पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया आकर्षण | New India TimesOplus_131072

शरीफ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

चेहल्लुम पर पगिया में उमड़ा अकीदत का सैलाब, पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया आकर्षण | New India Times

चेहल्लुम के अवसर पर करमा क्षेत्र के पगिया में अकीदत और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। इमामबाड़ों में मजलिस के बाद अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

चेहल्लुम पर पगिया में उमड़ा अकीदत का सैलाब, पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया आकर्षण | New India Times

जुलूस के समापन के बाद पारंपरिक लाठी खेल व अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। किंगरी, तकिया, हिनौता और पगिया समेत आसपास के गांवों के अखाड़ों के युवाओं ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इन खेलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और प्रतिभागियों की खूब सराहना की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करमा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version