वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अलीगंज कस्बे की मुख्य बाज़ार में लखीमपुर रोड पर पिछले वर्ष पीडब्लूडी द्वारा सड़क के दोनों ओर नालियां बनाई गई हैं जो कई जगह पर खुली होने से मिट्टी व कूड़ा करकट भर जाने से चोक हो गयी है, नालियों में भरा पानी आगे रास्ता न पाने से उसी में भरा रहकर संक्रामक रोगों को दावत दे रहा है व खुली नालियों में किसी बच्चे बुजुर्ग के गिर जाने का खतरा भी बना हुआ है मगर जिम्मेदारों की उदासीनता से साफ सफाई नियमित तरीके से नहीं हो पा रही है और महज खानापूर्ति शिकायतों के बाद कर दी जाती है। जिससे आक्रोशित कस्बा वासियों ने नालियों की तली झाड़ सफाई व खुली नालियों को ढकने की मांग ग्राम पंचायत के अधिकारियों से की है।

