केसली के ऊषा वेयरहाउस मूंग खरीदी केंद्र पर कथित अनियमितताओं के आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

केसली के ऊषा वेयरहाउस मूंग खरीदी केंद्र पर कथित अनियमितताओं के आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश | New India Times

सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली ब्लॉक स्थित थावरी सहकारी समिति के अंतर्गत संचालित ऊषा वेयरहाउस, मुआर खास में संचालित मूंग खरीदी केंद्र एक बार फिर विवादों में है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर भारी अनियमितताएं हो रही हैं तथा मूंग खरीदी के नाम पर उनसे कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है।

केसली के ऊषा वेयरहाउस मूंग खरीदी केंद्र पर कथित अनियमितताओं के आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश | New India Times

किसानों का कहना है कि मामले की शिकायत संबंधित एसडीएम से भी की जा चुकी है। साथ ही स्थानीय पत्रकारों द्वारा भी लगातार समाचार प्रकाशित कर खरीदी केंद्र की लापरवाही, अनियमितताओं और किसानों से कथित अवैध वसूली के मामलों को उजागर किया गया है। किसानों के अनुसार, एसडीएम ने केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी राजनीतिक संरक्षण का हवाला देते हुए मनमानी कर रहे हैं, जिसके कारण प्रशासन भी अपेक्षित कदम नहीं उठा रहा। उनका कहना है कि समय पर तौल, पंजीयन और भुगतान जैसी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हैं, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे जिला प्रशासन के समक्ष सामूहिक शिकायत दर्ज कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

किसानों की प्रमुख मांगें:

खरीदी केंद्र पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

यदि कथित अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version