वसई में 2.07 करोड़ की एम्बरग्रीस बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

वसई में 2.07 करोड़ की एम्बरग्रीस बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

वसई पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित व्हेल मछली से मिलने वाले बहुमूल्य पदार्थ एम्बरग्रीस (Ambergris) की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 करोड़ 7 लाख 12 हजार रुपये कीमत का माल जब्त किया है।
पुलिस को 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि जी.जी. कॉलेज परिसर के पास कुछ लोग एम्बरग्रीस की बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधि करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 2 किलो 58 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एम्बरग्रीस के अलावा स्कूटी, मोबाइल फोन सहित कुल 2.07 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह एम्बरग्रीस केरल राज्य से वसई लाकर बेचने की योजना थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version