हिदायत पटेल हत्याकांड: हाई कोर्ट से एडवोकेट फाज़िल पटेल को अग्रिम जमानत, अन्य आरोपियों के लिए भी खुल सकती है राह | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

मोहल्ला परिसर में हुए हिदायत पटेल हत्याकांड के मामले में संदिग्ध आरोपी एडवोकेट फाज़िल पटेल को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) मिल गई है। इस फैसले के बाद मामले की जांच में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है। यह मामला पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

इस प्रकरण में पहले अकोट सेशन कोर्ट तथा बाद में हाई कोर्ट में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। हालांकि, पूर्व में दायर जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। इस बीच एडवोकेट फाज़िल पटेल की ओर से पक्ष रखते हुए यह तर्क दिया गया कि घटना में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता के संबंध में प्रारंभिक स्तर पर पर्याप्त ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी।

हाई कोर्ट के इस फैसले से एडवोकेट फाज़िल पटेल के परिवार को बड़ी राहत मिली है। साथ ही, यह भी माना जा रहा है कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य संदिग्ध आरोपियों के लिए भी कानूनी राहत का रास्ता खुल सकता है। सूत्रों के अनुसार, अन्य संदिग्धों की ओर से भी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version