थावरी सहकारी समिति में मूंग खरीदी पर फिर उठे अनियमितताओं के आरोप, किसानों ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

थावरी सहकारी समिति में मूंग खरीदी पर फिर उठे अनियमितताओं के आरोप, किसानों ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग | New India Times

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग खरीदी के दौरान सागर जिले की देवरी तहसील के केसली ब्लॉक स्थित थावरी सहकारी समिति, जो मुआर खास के पास स्थित उषा वेयरहाउस में संचालित हो रही है, एक बार फिर विवादों में आ गई है। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र पर कई तरह की अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जा रही है, अमानक गुणवत्ता की मूंग की खरीदी की जा रही है तथा व्यापारी और दलाल खुलेआम सक्रिय हैं।

किसानों के अनुसार, नियमों का पालन करने वाले किसानों को खरीदी केंद्र पर परेशान किया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को विशेष लाभ देकर उनकी उपज आसानी से खरीदी जा रही है। इससे ईमानदार किसानों में भारी नाराजगी है।

किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र पर पारदर्शिता का अभाव है और संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो शासन की समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।

ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही खरीदी केंद्र पर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों को बिना किसी अवैध वसूली एवं भेदभाव के अपनी उपज बेचने का अवसर उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

किसानों का यह भी आरोप है कि केंद्र प्रभारी शासन के नियमों के विपरीत कार्य कर रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई के भय के बिना किसानों को परेशान कर उनसे अवैध वसूली की जा रही है।

इनका कहना है—

“यह मामला एक बार फिर हमारे संज्ञान में आया है। यदि खरीदी केंद्र पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं या किसानों से अवैध वसूली की जा रही है, तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version