खापा स्वामी में सड़क के गड्ढों में डलवाई पत्थर फाड़ी, ग्रामीणों को आवागमन में मिली राहत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खापा स्वामी में सड़क के गड्ढों में डलवाई पत्थर फाड़ी, ग्रामीणों को आवागमन में मिली राहत | New India Times

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा स्वामी में कोक भट्टे के पीछे से सारेका, ढाना, घाना खेड़ा, खेरवानी सहित कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भुतहा छाबड़ी मार्ग के पास लगभग 150 मीटर कच्ची सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से स्कूली विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा था।

ग्रामीण वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत खापा स्वामी के सरपंच जीतू उइके ने सड़क के बड़े गड्ढों में पत्थर फाड़ी डलवाकर अस्थायी रूप से आवागमन सुगम कराया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

सरपंच जीतू उइके ने बताया कि जिस स्थान से कच्ची सड़क गुजरती है, वह किसानों की निजी भूमि है। निजी भूमि होने के कारण सड़क निर्माण का कार्य फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी समस्या का समाधान होने के बाद सड़क निर्माण की संभावना है। तब तक ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गड्ढों में पत्थर फाड़ी डलवाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version