रेलवे ने बढ़ाई ओवर गेज की ऊंचाई, अब बड़े वाहनों का आवागमन होगा सुगम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा स्थित जीएम ऑफिस रेलवे गेट पर ओवर गेज की ऊंचाई कम होने के कारण ओवरलोड ट्रक, कंटेनर एवं अन्य बड़े वाहनों के आवागमन में लगातार परेशानी आ रही थी। इसके चलते कई बार यातायात भी प्रभावित हो रहा था।

शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने ओवर गेज की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया। इसके बाद अब बड़े एवं भारी वाहनों के आवागमन में काफी सुविधा होगी और यातायात बाधित होने की संभावना भी कम हो जाएगी।

इस दौरान रेलवे विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी समस्या से राहत मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version