अकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29.54 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू उत्पाद जब्त, चालक फरार | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29.54 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू उत्पाद जब्त, चालक फरार | New India Times

अकोट पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 29 लाख 54 हजार रुपये का अवैध माल एवं वाहन जब्त किया है। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एडीपीओ (IPS) निखिल पाटिल के नेतृत्व में टीम ने दरियापुर मार्ग क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप (क्रमांक MH-12/VF-8595) की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पाद बरामद हुए। जब्त सामग्री में विभिन्न ब्रांडों के पान मसाला, तंबाकू, विमल गुटखा, पान पराग एवं पान बहार शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 17 लाख 54 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा लगभग 12 लाख रुपये कीमत की बोलेरो पिकअप भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल 29 लाख 54 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं एवं फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई अकोला जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देशन में एडीपीओ (IPS) निखिल पाटिल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पीएसआई श्याम बुंदेले, पुलिस कांस्टेबल बजरंग इंग्डे, अनिल सिरसाट, निमकार्डे, अक्षय डेपे, आरसीपी के जवान रामेश्वर धंधाड़, राहुल ठाकुर, सै. चंदा मुंशी तथा राम अहीरकर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एडीपीओ निखिल पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version