आज गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक रमन सिंह
सिकरवार ने राजधानी के तीन थानों के प्रभारियों को स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं ।भोपाल ।प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन पदस्थापना के अनुसार अशोका गार्डन थाना प्रभारी मनीष मिश्रा निशातपुरा थाने का प्रभार संभालेंगे। वहीं शाहजहानाबाद थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान अशोका गार्डन थाना प्रभारी होंगे। तीसरा स्थानांतरण निशातपूरा टीआई संजय बैस का हुआ है जिन्हें अब शाहजहानाबाद थाने का प्रभार दिया गया है।

