गुरु पूर्णिमा पर श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल समिति ने आयोजित किया भव्य सत्संग एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल, बड़ौत के तत्वावधान में नवदुर्गा मंदिर, बड़ौत में बुधवार रात्रि भव्य सत्संग, प्रवचन एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु महिमा का श्रवण किया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु एवं भगवान का गुणगान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना एवं भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर पंडित पवन शास्त्री ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य के जीवन को ज्ञान, संस्कार और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करने वाले वास्तविक पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सदाचार, सेवा और मानवता का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए सत्संग का भरपूर लाभ उठाया।

श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से बताया गया कि प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर निशुल्क श्री हरि संकीर्तन का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक श्री गुरु चरण अनुरागी पंडित दीपांशु कौशिक एवं प्रियांशु दहिया ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल समिति के सभी सदस्यों एवं भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विनय तोमर, अनिल वर्मा, गौरव वशिष्ठ, करण दहिया, अभय सिंह, अंकित वर्मा, मनोज शर्मा, नितिन वशिष्ठ, तनीष तोमर, सत्तम अग्रवाल, रूबल जैन, संजय कुमार, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सचिन गुप्ता, उषा रानी, महिपाल राणा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version