इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिला पूर्व विभाग माध्यमिक शिक्षक सोसायटी, भुसावल के अध्यक्ष पद पर श्री नरेंद्र कुमार दोडके के निर्विरोध निर्वाचन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री देवेंद्र तायडे, श्री समाधान जाधव (संचालक, प्राथमिक शिक्षक सोसायटी, भुसावल), श्री प्रदीप परखड, श्री राजू तायडे, श्री दीपक तायडे तथा तडवी सर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने दोडके को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सोसायटी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और शिक्षकों के हितों के लिए प्रभावी कार्य होंगे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक बंधुओं में हर्ष का वातावरण रहा। उपस्थित लोगों ने आशा जताई कि नरेंद्र कुमार दोडके के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से होगा और सोसायटी के विकास को नई दिशा मिलेगी।
