गुरु पूर्णिमा पर संत तेरेसा हाई स्कूल, पंचकुई में गुरु वंदन के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

गुरु पूर्णिमा पर संत तेरेसा हाई स्कूल, पंचकुई में गुरु वंदन के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण | New India Times

संत तेरेसा हाई स्कूल, पंचकुई में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

गुरु पूर्णिमा पर संत तेरेसा हाई स्कूल, पंचकुई में गुरु वंदन के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण | New India Times

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक फादर मनीष डामोर ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर संत तेरेसा हाई स्कूल, पंचकुई में गुरु वंदन के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण | New India Times

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा पर संत तेरेसा हाई स्कूल, पंचकुई में गुरु वंदन के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण | New India Times

विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर महिमा भाबोर ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version