प्रतिभा सम्मान के साथ दीक्षारंभ, वृक्षारोपण से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर/आगरा, NIT:

प्रतिभा सम्मान के साथ दीक्षारंभ, वृक्षारोपण से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

राजकीय महाविद्यालय सैया (खेरागढ़), आगरा में “प्रतिभा अलंकरण एवं दीक्षारंभ समारोह–2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का समन्वित संदेश दिया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं गोपाल किरण समाजसेवी संस्था (GKSSS) द्वारा प्रदान की गई पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, अध्यक्ष, GKSSS द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें जीवन में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है। शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है।
मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने अपने संबोधन में शिक्षा को “शेरनी का दूध” बताते हुए विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version